HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : ओटीएस का लाभ उठाने की अपील

JAUNPUR NEWS : ओटीएस का लाभ उठाने की अपील

JAUNPUR NEWS : ओटीएस का लाभ उठाने की अपील

अजय पाण्डेय
जौनपुर। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम/द्वितीय जौनपुर ने पत्रकारा वार्ता के दौरान उपभोक्ताओं को ओ०टी०एस० योजना का कम समय में अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु विस्तार से बताया। यह भी बताया कि सभी उपकेन्द्रों, विभाग के सभी कार्यालयों व जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से जनपद में कहीं पर भी इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि ओ०टी०एस० योजना का अंतिम चरण चल रहा है जो 31 दिसम्बर तक है। यह योजना पुनः नहीं आयेगी। ऐसे में अधिकतम उपभोक्ता इसका लाभ उठा लें। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों को पूर्व में बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है एवं निर्धारित राजस्व उनके द्वारा जमा नहीं किया गया है, वह भी इस योजना में किये गये राजस्व निर्धारण छूट प्राप्त कर लाभ उठा सकते हैं। सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से अनुरोध किया जाता है कि जनपदवासी समय रहते इस योजना का लाभ उठा लें एवं बाद में होने वाली असुविधा से बचें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read