HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिक खेल...

JAUNPUR NEWS : एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिक खेल दिवस समारोह

JAUNPUR NEWS : एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिक खेल दिवस समारोह

सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एसएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस समारोह का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि निदेशक डाॅ. नम्रता सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक कुमार और प्रधानाचार्या सीमा सिंह रहे जिन्होंने सर्वप्रथम मां सरस्वती और बाबू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया। इसके बाद मशाल जलाकर खेल का शुभारम्भ किया गया जिसमें 100 मी. रेस, 200 मी. रेस, रिले रेस, स्लो साइकिलिंग, टग ऑफ वार प्रतियोगता का आयोजन हुआ। ब्लू हाउस, एलो हाउस, ग्रीन हाउस, रेड हाउस के बच्चों ने भाग लिया जिसमें रेड हाउस की टीम विजयी रही तथा ब्लू हाउस को दूसरे स्थान पर विजयी घोषित किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागी बच्चों को मेडल और ट्राफी प्रदान किया। साथ ही बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने कुशलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न होने पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर तमाम शिक्षकगण, छात्र आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read