HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : भाजपाजनों के उत्पीड़न से नाराज सांसद ने थानाध्यक्ष के...

JAUNPUR NEWS : भाजपाजनों के उत्पीड़न से नाराज सांसद ने थानाध्यक्ष के स्थानान्तरण के लिये एसपी को लिखा पत्र

JAUNPUR NEWS : भाजपाजनों के उत्पीड़न से नाराज सांसद ने थानाध्यक्ष के स्थानान्तरण के लिये एसपी को लिखा पत्र

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार की खराब कार्यशैली तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और थाने पर तैनात अशोक यादव नामक सिपाही द्वारा अवैध रूप से धनउगाही के शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए भाजपा सांसद बीपी सरोज ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा को पत्र लिखकर उनके स्थानान्रण की मांग किया।

सांसद ने पत्र के माध्यम से आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता किया जाता है। थाने पर तैनात सिपाही अशोक यादव द्वारा धनउगाही किया जाता है। सांसद ने थानाध्यक्ष व उक्त सिपाही का शीघ्र ही स्थानांतरण करने की मांग किया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर सांसद बीपी सरोज ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा कई बार बताया गया कि थानाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को थाने पर देखते ही अभद्रता करते हैं, इसलिये एक सप्ताह पूर्व कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर प्रदर्शन भी किया था।

कार्यकर्ताओ का उत्पीड़न बिल्कुल भी नहीं बर्दाश्त किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गयी है जिस पर उन्होंने जल्द ही कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read