HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : छात्राओं की उड़ान को पंख लगा रहा अम्बर फाउण्डेशन:...

JAUNPUR NEWS : छात्राओं की उड़ान को पंख लगा रहा अम्बर फाउण्डेशन: मनोकामना राय

JAUNPUR NEWS : छात्राओं की उड़ान को पंख लगा रहा अम्बर फाउण्डेशन: मनोकामना राय

हर वर्ष सैकड़ों छात्राओं को आईएएस/पीसीएस फ्री कोचिंग कराना लक्ष्य: वफा अब्बास
शुभांशू जायसवाल/राकेश शर्मा
जौनपुर। अम्बर फाउण्डेशन व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रेरित “कलेक्टर बिटिया” का कार्यक्रम मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में गुरुवार को सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने कहा कि हर मां-बाप का यह सपना होता है उनके बच्चे आईएएस, आईपीएस, पीसीएस बनकर न सिर्फ देश की सेवा करें बल्कि समाज में उनका व उनके परिवार वालों का नाम रौशन हो। उनके सपनों को पूरा करने के लिए अम्बर फाउंडेशन ने ध्येय आईएएस कोचिंग सेन्टर के साथ मिलकर उन बच्चों को अपने सपने पूरा करने में सहयोग देगा जो गरीबी बेबसी के चलते अपनी पढ़ाई को आगे नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि यदि इन लड़कियों में हौसला बढ़ाने के लिए ऐसे लोग सामने आते हैं तो उनके सपने जरूर पूरे होंगे। अम्बर फाउंडेशन के अध्यक्ष वफा हुसैन साहब ने कहा कि हम लोग ध्येय आईएएस कोचिंग के साथ मिलकर प्रत्येक वर्ष 300 छात्राओं को आईएएस, आईपीएस व पीसीएस बनने के लिये फ्री कोचिंग छात्रावास के साथ उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसका लाभ उन हजारों बच्चों को मिल सकता है जो लड़कियां अधिकारी बनने की कोशिश में अपना सपना पूरा करना चाहती हैं। वे एक प्रवेश परीक्षा के ज़रिए अपना चयन करवा सकते हैं। अंबर फाउंडेशन उनके सपनों को नि:शुल्क पूरा करने में अपना योगदान देगा। ध्येय आईएएस कोचिंग से आये विजय प्रताप ने बताया कि कैसे आज देश के अंदर एक आम नागरिक व गरीब अपने सपनों को पूरा करते हुए आईएएस, आईपीएस बनकर न सिर्फ देश की सेवा कर रहे हैं बल्कि अपने जिले और परिवार का नाम भी रौशन कर रहे हैं। प्रेस क्लब केराकत के अध्यक्ष अब्दुल हक अंसारी ने भी छात्राओं से कहा कि यदि उनके अन्दर कुछ बनने की तमन्ना है तो वह इस संस्था से जुड़कर अपने सपनों को जरूर पूरा करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य मोहम्मद हसन नसीम ने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। शाहिद हुसैन गुड्डू ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख, अहमद अब्बास खान, आरिफ मुख्तार ने किया। इस अवसर पर काउण्सलिंग चांसलर दीप्ति बाजपेई, जमानत अली नगराना फाउण्डेशन के अध्यक्ष अरशद, डॉ. शाहनवाज खान, डॉ. कमरूद्दीन शेख, डॉ. निलेश सिंह, डॉ. ममता सिंह, डॉ. शाहिदा परवीन, डॉ. प्रेमलता गिरी, डॉ. प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read