HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने अमर बहादुर व...

JAUNPUR NEWS : सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने अमर बहादुर व तेज बहादुर मंत्री

JAUNPUR NEWS : सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने अमर बहादुर व तेज बहादुर मंत्री

अजय पाण्डेय/केएस यादव
जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शहर के एक होटल में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप सिंह ने किया। अधिवेशन के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी तथा मुख्य अतिथि सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह एंव प्रदेश महामंत्री राकेश चौधरी रहे। अधिवेशन में जनपद के समस्त विकास खण्डों से आये सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सर्वसम्मति से अमर बहादुर यादव को पुनः जिलाध्यक्ष चुना। साथ ही तेज बहादुर ‘राना‘ जिला महामंत्री, शिवहरि सिंह कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, संजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय लाल मौर्य कोषाध्यक्ष, राजू चौहान सम्प्रेक्षक, कुलदीप यादव संगठन मंत्री, अजय राजभर मीडिया प्रभारी, अखिलेश यादव संयुक्त मंत्री बनाये गये। इसी तरह छः पदाधिकारी उपेन्द्र उपाध्याय, प्रमोद शर्मा, बबलू श्रीवास्तव, समर बहादुर यादव, सरोज कुमार एवं सेवालाल यादव को जिला उपाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध चयनित किया गया। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता यादव, मंत्री सुरसत्ती पटेल, उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, कोषाध्यक्ष उर्मिला चौहान, संगठन मंत्री सर्वेश देवी मौर्या एवं संयुक्त मंत्री अमरावती पटेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह ने सत्य प्रकाश सिंह को वाराणसी मण्डल का अध्यक्ष एवं रामलाल पाल को मण्डल मंत्री मनोनीत किया। समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री राकेश चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन के घोषणा होते ही सभागार में उत्साहपूर्वक नारेबाजी के मध्य पदाधिकारियों को माल्यार्पण करने की होड़ लग गयी।अधिवेशन में उपस्थित विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि समस्त पदाधिकारी जनपद के कर्मचारियों को उनके विभागीय उत्तरदायित्वों का बोध कराते हुए उनके हितों हेतु सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह ने अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली, विभागीय पदोन्नति, पुरानी पेंशन की बहाली आदि पर गम्भीरतापूर्वक संघर्षशीलता के साथ शासन स्तर पर प्रयास किया जा रहा है तथा वर्तमान ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था अतिशीघ्र अव्यवहारिक होने के कारण समाप्त करा दी जायेगी। विशिष्ट अतिथि नियोजन एवं कर्णिक संघ के अध्यक्ष सुजीत सिंह ने कर्मचारियों के समस्त देय पावने एवं वेतन ससमय दिलाने का वादा किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए डॉ0 प्रदीप सिंह ने कहा कि संगठन की एकता में बल है तथा शासन—प्रशासन से कर्मचारी हित के विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष कर हम सभी सफलता अवश्य प्राप्त करेगें। अधिवेशन में डॉ0 अतुल प्रकाश यादव, अशोक मौर्य, सरिता सिंह, इं0 सुनील गुप्ता, डॉ0 फूलचन्द कन्नौजिया, रामकृष्ण पाल, जय प्रकाश गुप्ता, इं. राजकुमार गुप्ता, राजेश यादव, अजय सिंह, धर्मेन्द्र यादव, डॉ0 रामकृष्ण यादव, केशरी प्रसाद गौतम, साजिद अंसारी, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव आदि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अधिवेशन को सम्बोधित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर बहादुर यादव ने जनपद के समस्त कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार तथा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कर्मचारी हित में सदैव संघर्ष करते रहने की बात कही। अधिवेशन में सरताज सिंह, प्रमोद अग्रहरि, दिनेश यादव, सुनील दूबे, लालमणि पाल, बसन्त यादव, विनोद यादव, प्रेमलाल गौतम, विपिन यादव, कमलेश पासवान, रामपूजन यादव, पीर मोहम्मद, अमरनाथ निषाद, अभय यादव, मनीष यादव, सूबेदार पटेल, संजय यादव, चन्दन यादव, राजबली पाल, शोभनाथ मौर्य, शंकर प्रसाद, नन्हकू यादव, ललित यादव, उमाशंकर, रामलवट यादव, रीना सिंह, अनामिका सिंह, सरोजा यादव, दुर्गावती, गीता देवी, वन्दना, शाशिकला, श्यामा देवी आदि सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read