JAUNPUR NEWS : भाजपा नगर दक्षिणी इकाई की बैठक में जुटे तमाम दिग्गज
नगर अध्यक्ष ने अतिथियों को बुकें देकर किया स्वागत
अजय पाण्डेय
जौनपुर। बूथ सशक्तिकरण अभियान के क्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिणी मण्डल की बैठक हुई जिसकी मुख्य अतिथि जौनपुर 73 लोकसभा क्लस्टर प्रमुख, केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संगठन को गतिशील बनाने के लिए तथा विभिन्न अभियानों को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा किया। बैठक में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, लोकसभा प्रभारी अमरनाथ यादव, विधानसभा प्रभारी अजीत प्रजापति, डा. कमलेश निषाद, जौनपुर नगर दक्षिणी के समस्त पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र संयोजक बंधु, शक्ति केंद्र प्रभारीगण, मोर्चों के अध्यक्ष, सोशल मीडिया व आईटी के संयोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव एवं संचालन नगर महामंत्री सतीश सिंह “त्यागी” ने किया। अन्त में नगर महामंत्री राजेश गुप्ता ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










