HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सपा की मासिक बैठक में जुटे तमाम सपाजन

JAUNPUR NEWS : सपा की मासिक बैठक में जुटे तमाम सपाजन

JAUNPUR NEWS : सपा की मासिक बैठक में जुटे तमाम सपाजन

समाजवादी विचारधारा वाले मतदाताओं का नाम कटवा रही भाजपा: डा. अवधनाथ
संजय शुक्ला
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई जहां उन्होंने कहा कि समाजवादी वोटर बढाना है, भाजपा को चोट पहुंचाना है। भाजपा सरकार में समाजवादी विचारधारा के वोटरों को चिन्हित करने का काम कर रही है और आखिरी समय में उनका नाम काटने का काम करती है, इसलिए समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक इस साजिश को समझना होगा और संतर्क रहकर अपने वोटों को बढाना है और उसकी सुरक्षा भी आखिरी दिन तक करना होगा। श्री पाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान तिथियां निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथियों पर समाजवादी पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता नेता गांव में घर घर संम्पर्क कर वोटर लिस्ट से सत्यापन कर वोट बढाने का काम करेंगे और फर्जी वोट को कटवाने का काम करेंगे। बैठक में विधायक तूफानी सरोज, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, राज बहादुर यादव, राकेश मौर्या, प्रभानन्द यादव, श्याम बहादुर पाल, राजेंद्र यादव, हीरा लाल विश्वकर्मा, राहुल त्रिपाठी, श्रवण जायसवाल, इरशाद मंसूरी, राममूर्ति सरोज, अनवारुल गुड्डू, लाल मोहम्मद रायनी, मेवा लाल गौतम, सोचन राम विश्वकर्मा, रामू मौर्या, सूर्यभान यादव, विरेन्द्र यादव, राम इकबाल यादव, रामजतन यादव, घनश्याम यादव, राहुल यादव, उमाशंकर चौरसिया, अखिलेश यादव, दिनेश फौजी, राजेश यादव, हरिश्चंद प्रभाक, अन्नपूर्णा देवंवशी, अनिल दूबे, लक्ष्मीशंकर यादव, अमित यादव सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अखण्ड प्रताप यादव ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read