Jaunpur News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल चौकियां इकाई ने निकाली तिरंगा यात्रा

Jaunpur News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल चौकियां इकाई ने निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगे की आन-बान-शान बनाये रखने में हर कुर्बानी को तैयार हैं व्यापारीः श्रवण जायसवाल
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर की चौकियां इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए मां शीतला चौकिया धाम के पास स्थित नवीन सब्जी मण्डी पहुंचकर समाप्त हो गयी। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रवण जायसवाल जिलाध्यक्ष रहे जिन्होंने कहा कि व्यापारी देश की आर्थिक प्रगति के साथ तिरंगे की आन-बान-शान को बनाए रखने के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहता है।

उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़े, हम व्यापारी देशप्रेम की अलख जगाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। देश पर जब भी संकट आता है तो व्यापारी ही याद किया जाता है। हमेशा हमने देश की प्रगति में अपना अहम योगदान दिया है। श्री जायसवाल ने कहा कि आज देश 75वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। हम मजबूती के साथ व्यापार मंडल द्वारा देश की एकता व अखंडता के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर आये व्यापारियों का स्वागत चौकियां व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितेश साहू ने किया। उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारी तिरंगा लेकर विभिन्न मार्गों से होते हुए भारत माता की जयघोष करते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में कन्हैया यादव, शिव शंभूनाथ प्रजापति, विशाल यादव, परमेश माली, संजय श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता, रवि मौर्य, विशाल सोनकर, नन्द किशोर सैनी, संदीप माली, मनोज प्रधान, बबलू गिरी, राजकुमार यादव, प्रधान राजकुमार साहू, रजनीश सैनी, बृजेश यादव सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent