HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : गाजीपुर को हराकर बलिया पहुंचा अगले चक्र में

JAUNPUR NEWS : गाजीपुर को हराकर बलिया पहुंचा अगले चक्र में

JAUNPUR NEWS : गाजीपुर को हराकर बलिया पहुंचा अगले चक्र में

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। केराकत फुटबॉल एकेडमी सिझवारा के तत्वावधान में राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का 7वां मैच गाजीपुर व बलिया के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में बलिया ने गाजीपुर के ऊपर 1 गोल मारा और दूसरे हाफ में गाजीपुर ने पेनाल्टी से 1 गोल मारा। फिर बलिया ने 1 गोल मारकर 2-1 से बढत बना ली। ऐसे में बलिया ने 2-1 से मैच जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि बब्बू सिंह (गौरव भट्टा मालिक) एवं डॉ मोहसिन खान (गोमती हड्डी अस्पताल) रहे। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश साहू राजू के अलावा उपाध्यक्ष अरविंद यादव, विनोद साहू, कयाम खान, विरेंद्र यादव बीरू, रविन्द्र विश्वकर्मा, सुनील गुप्ता मैनेजर, बसन्त निषाद, बच्ची विश्वकर्मा, जफर खान, डा मनीष सोनकर, अखिलेश सरोज उन्नाव, वेदप्रिय साहू विशाल (एल.आई.सी), चन्द्रशेखर यादव फौजी, अविनाश साहू, रामानंद यादव (एस्टर्न मसाला), मनोज यादव, मनीष‌ निषाद, रूपेश शर्मा, संजीव यादव, आशीष, ध्रुव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मैच रेफरी राजेश यादव मिश्रा, कैश खान, प्रदुम यादव और आफिसियल रेफरी नवनीत यादव, संजीव यादव रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read