HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : 'स्वच्छता ही सेवा है' अभियान में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व...

JAUNPUR NEWS : ‘स्वच्छता ही सेवा है’ अभियान में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व वादकारियों ने किया श्रमदान

JAUNPUR NEWS : ‘स्वच्छता ही सेवा है’ अभियान में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व वादकारियों ने किया श्रमदान

जौनपुर। ‘स्वच्छता ही सेवा है’ अभियान के तहत मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल में जज भूदेव गौतम की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाया गया। 2023 की थीम ‘गार्बेज फ्री इंडिया’ के तहत अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं कर्मचारियों ने ट्रिब्यूनल में श्रमदान किया। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पत्रांक के अनुसार 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है। अधीनस्थ न्यायालय को भी अभियान में भागीदारी का निर्देश दिया गया है। अभियान का उद्देश्य संपूर्ण भारत को स्वच्छ बनाना है। अभियान में शुक्रवार को ट्रिब्यूनल में सभी ने अपनी भागीदारी किया। इस अवसर पर अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव, राना प्रताप सिंह, एके सिंह, बृजेश निषाद, निलेश निषाद, जेसी पांडेय, मिथिलेश ओझा, बृजेंद्र के अलावा कर्मचारी राज नारायण यादव, मोहसिन जमाल, सुधीर राय, दीपक, अमितेश, अरसलान, गुड्डू सहित तमाम वादकारी मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read