HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भटौली गांव स्थित संत रविदास मन्दिर के पास से पुलिस ने किशोरी के अपहरण और विक्रय सम्बन्धी अभियोग में निरुद्ध अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार एवं कांस्टेबल शिजाउद्दीन शेख क्षेत्र में भ्रमणशील थे। विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस को भारतीय दण्ड विधान की धारा 363/506 व बालकों की देखरेख व संरक्षण सम्बन्धी अधिनियम 2015 की धारा 81 में वांछित अभियुक्त के क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी अभियुक्त दीनानाथ पुत्र राम करन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read