HomeJaunpurJaunpur News: घर में घुसकर युवक को मारा गया चाकू, हालत नाजुकतेजस...

Jaunpur News: घर में घुसकर युवक को मारा गया चाकू, हालत नाजुकतेजस टूडे सं.

Jaunpur News: घर में घुसकर युवक को मारा गया चाकू, हालत नाजुकतेजस टूडे सं.

बिपिन सैनी
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया मोहल्ला में बीती रात 2 बजे युवक के घर में घुसकर कुछ मनबढ़ युवकों ने चाकू मार दिया।   शोर सुनकर घर वाले जगे। तब तक सभी मनबढ़ युवक फरार हो चुके थे। घायल युवक को चाकू लगने से चेहरे से खून की धारा बहने लगी। घायलावस्था में युवक को स्वजन जिला अस्पताल ले गये जहां से गम्भीर हालत देख चिकित्सकों ने वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर शीतला चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी मौके पर पहुंचकर पूछताछ करते रहे। घटना का कारण एक सप्ताह पूर्व पुराना झगड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पचहटियां निवासी विष्णु चौहान 19 वर्ष पुत्र अनिरुद्ध चौहान अपने घर के अंदर सोया हुआ था। दरवाजा खुला हुआ था। रात्रि लगभग दो बजे कुछ युवक घर में घुसकर चाकू मारकर फरार हो गये। चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी ने बताया कि छानबीन की जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिली है। घायल युवक के परिजनों से तहरीर मांगा गया है। घायल युवक बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read