Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

रिश्तेदारों ने अनहोनी की आशंका जताते हुये पुलिस को दी सूचना
तेजस टूडे सं.
अमित जायसवाल
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी।
विदित हो कि रामगढ़ गांव निवासी संतोष यादव 35 वर्ष पुत्र स्व. सुग्रीव यादव रोज की भांति खाना खाकर सोने जा रहा था कि एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन निजी चिकित्सालय ले गये जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन वाराणसी ले जा थे कि रास्ते में मौत हो गयी। परिजन शव को लेकर जैसे ही घर पहुंचे कि सूचना पर पहुंचे मृतक के मामा व उनकी बहन—भाई अनहोनी की आशंका जताते हुये पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।मिली जानकारी के अनुसार कुछ माह पहले मृतक की पत्नी का देहांत हो गया था तभी से वह पड़ोसी के यहां खाना खाता था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA