HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : एक विद्यालय ऐसा भी....

JAUNPUR NEWS : एक विद्यालय ऐसा भी….

JAUNPUR NEWS : एक विद्यालय ऐसा भी….

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय चकईपुर में निरीक्षण के दौरान मुख्य्मंत्री फेलो उपकारी नाथ ने बताया कि ये प्राथमिक विद्यालय उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा का ऐसा विद्यालय है जो धरातल पर प्रदान कर रहा श्रेष्ठ एवं निःशुल्क शिक्षा। बच्चों की इस प्रतिभा को विकसित करने का सारा श्रेय विद्यालय स्टाफ का है। प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों के नवाचारों से विद्यालय समय से पूर्व ही निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर अग्रसर है। अंग्रेजी गणित हिंदी एवं व्यवहारिक ज्ञान में भी बच्चो का कोई सानी नहीं। उन्होंने बताया कि रामपुर में नूरपुर कंपोजिट, चकईपुर प्राथमिक विद्यालय, प्रानपुर प्राथमिक, भवानीगंज यूपीएस के समस्त स्टॉफ जनपद के किसी भी प्राइवेट स्कूल की तुलना में प्रदान कर रहे हैं।निःशुल्क एवं उत्तम शिक्षा। रामपुर के विकास में शिक्षा का विशेष महत्व रहेगा और बेसिक शिक्षा के समस्त विद्यालयों से अपेक्षा है, वह सुधार की नई लहर पैदा कर सम्पूर्ण रामपुर विकास खंड को प्रदेश में विशेष स्थान पर लायेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read