HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विशाल भण्डारे के साथ 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा...

JAUNPUR NEWS : विशाल भण्डारे के साथ 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : विशाल भण्डारे के साथ 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सम्पन्न

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठार में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा संपन्न हुई। कथा के समापन पर हवन यज्ञ और आयोजन हुआ। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन, यज्ञ में आहुति डालकर पुण्य कमाया। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या कथा व्यास दासानुदास चंदन कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। विगत 7 दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर-समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। लोगों ने हर दिन इस संगीतमय भागवत कथा का आनंद उठाया। इस 7 दिवसीय भागवत कथा में आसपास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला, पुरुष भक्तों ने इस कथा का अमृत पान किया। 7 दिनों तक इस कथा का पूरा वातावरण भक्ति में रहा। प्रवचन के बाद कथा आयोजक प्रधान अवनीश सिंह ने पूरे परिवार के साथ हवन पूजन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राम बहादुर सिंह, शिव बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान अमित सिंह, रंजन सिंह, माता प्रसाद सिंह, शिवशंकर, मंगला प्रसाद, रजनीश सिंह, राजन सिंह, आयुष सिंह, रविदेव सिंह, बाबू सिंह, इंद्रमणि दूबे आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read