HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : तेज रफ्तार कार से बाइक सवार सहित 3 की...

JAUNPUR NEWS : तेज रफ्तार कार से बाइक सवार सहित 3 की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : तेज रफ्तार कार से बाइक सवार सहित 3 की हुई मौत

कार सवारों को लोगों ने दबोचा और पीटकर किया घायल
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जफराबाद स्थानीय कस्बे के ताड़तला मुहल्ले में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार अनियन्त्रित कार ने बाइक सवार युवक सहित 4 लोगों को रौंद दिया।घटना में 3 लोगों की मौत हो गयी तथा एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। वह जिला चिकित्सालय में जिंदगी मौत से जूझ रहा है। जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के समैसा गांव निवासी ओमकार यादव के लड़की जया की मंगलवार को शादी थी। बुधवार को सुबह बारात विदा हो गयी। कोई जरूरी सामान छुट गया था। ओमकार का पुत्र देव आशीष यादव अपने एक साथी साथ सिरकोनी धौरहरा से वह सामान देकर लौट रहा था।लोगों ने बताया कि उक्त स्थान पर कार की रफ्तार अत्याधिक तेज थी। कार ने उक्त स्थान पर स्थित एक गोमटी मे कुछ लोग चाय पी रहे थे। कार ने वहां मौजूद 3 लोग तथा एक बाइक से जा रहे युवक को रौंद दिया। कार की चपेट में आये सेवा लाल 70 वर्ष निवासी ऊँचवापर थाना जलालपुर, राजदेव यादव 62 वर्ष निवासी बीघही थाना जलालपुर तथा शहनवाज 26 वर्ष पुत्र आफताब निवासी नैपुरा की मौत हो गई। जवाहिर पाल 23 वर्ष पुत्र बाबा पाल निवासी नैपुरा को अत्याधिक गम्भीर चोट आई है। वह भी जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। घटना के बाद लोगों ने कार चला रहे देवा आशीष यादव तथा कार में सवार एक अन्य युवक को पीटना शुरू कर दिया। उसी समय कुछ लोगों ने दोनों को एक घर में घुसाकर बचा लिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। उन्होंने सभी को जिला चिकित्सालय भिजवाया। मामला काफी उग्र होने लगा। तब तक सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने घटना स्थल की स्थिति को डेढ़ घण्टे तक सामान्य किया। उसके बाद कार चालक व उसके साथी को निकाल कर अपने कस्टडी में लेकर थाने भिजवाया। ज्ञात हो कि चैयरमैन के पति डॉ सरफराज खान व विकास यादव नामक युवक के कारण दोनों की जान बच गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read