JAUNPUR NEWS : लायंस क्लब जौनपुर सूरज का 20वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
2023-24 के लिये सतीश चन्द्र मौर्य चुने गये अध्यक्ष
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर सूरज का 20वां शपथ ग्रहण समारोह नगर क्षेत्र के सिपाह स्थित एक होटल में हुआ जहां अतिथियों के रूप में मंडलाध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट 321 ई जेएन श्रीवास्तव, पूर्व मंडलाध्यक्ष डॉ. क्षितीज शर्मा, पूर्व मंडलाध्यक्ष निधि कुमार, उपमंडलाध्यक्ष प्रथम बलबीर सिंह, उपमण्डलाध्यक्ष अर्पणधर दुबे कैबिनेट सचिव मनीष गुप्ता, रीजन चेयरपर्सन संतोष साहू ने सबसे पहले लायंस क्लब जौनपुर सूरज के पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उपमंडलाध्यक्ष अर्पणधर दुबे ने नए सदस्यों डॉ. अरुण चतुर्वेदी, नन्द लाल यादव, उधत द्विवेदी, दया प्रजापति को दीक्षा तथा सदस्यता प्रदान की गई। उपमण्डलाध्यक्ष प्रथम बलबीर सिंह द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश चंद्र मौर्य, सचिव अमित साहू, कोषाध्यक्ष दशरथ मौर्य सहित नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। पूर्व अध्यक्ष आनंद स्वरूप साहू द्वारा वर्ष 2022-23 के क्लब द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष निधी कुमार, पूर्व मंडलाध्यक्ष डॉ. क्षितिज शर्मा ने लायन इंटरनेशनल के सेवाओं उद्देश्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किया। मंडलाध्यक्ष जेएन श्रीवास्तव द्वारा सदस्य बढाये जाने और सेवा कार्य को बड़े स्तर पर किए जाने हेतु सदस्यों को प्रेरित किया। समारोह में सुधीर भल्ला, मनोज खत्री, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना, सरदार मनमोहन सिंह, मो. मुस्तफा, पूर्व अध्यक्ष आनंद स्वरूप साहू, अजय गुप्ता, राजेंद्र खत्री, संतोष मौर्य, संतोष साहू, सूरत मौर्य, संतोष मौर्य, डॉ. मदन मोहन वर्मा, अनिल गुप्ता, ललित कुशवाहा, राहुल सिंह, बृजमोहन शुक्ला एडवोकेट, पत्रकार सुशील स्वामी, श्रीनाथ स्वर्णकार, विकास साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










