JAUNPUR NEWS : कोतवाली के सौन्दर्यीकरण एवं जिर्णोद्धार का हुआ लोकार्पण
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली परिसर के सौन्दर्यीकरण एवं जिर्णोद्धार का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक डा अजय पाल ने शनिवार को किया। जन सहयोग से भव्य सौन्दर्यीकरण किया गया है। कप्तान को जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। तदुपरांत थाने के मन्दिर में वैदिक रीति से पूजा कर आयोजन शुरू कराया। परिसर में स्थापित नवनिर्मित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं मुख्य भवन के जीर्णोद्धार का फीता काट उद्घाटन किया। अन्दर प्रभारी निरीक्षक कक्ष, कार्यालय, सीसीटीएनएस रुम, बंदी गृह, मालखाना, शौचालय आदि के भव्य सौन्दर्यीकरण पर प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी की तारीफ कर पीठ थपथपाई। वहीं कोतवाली में बने जन सूनवाई कक्ष का लोकार्पण कर जनता से संवाद किया। इस दौरान एसपी सिटी शैलेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज पांडेय, उपनिरीक्षक वरूणेन्द्र राय, विजय सिंह गौड़, रामनाथ यादव, प्रभुनाथ यादव, बीबीगंज चौकी इंचार्ज विनोद अंचल, सरपतहां थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह, खुटहन थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, कांस्टेबल बृजेश मिश्रा, दिनेश सिंह, सलीम खान, हेड मुहर्रिर असगर ख़ान, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, पूर्व ब्रिगेडियर प्रेमजीत सिंह, डा जावेद अहमद, प्रधान राशिद खान, बेचन सिंह, सुनील अग्रहरि, सैयद उरुज, नदीम खान, मो रेहान, मनोज अग्रहरि, सुरेन्द्र यादव, भुनेश्वर मोदनवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










