HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : काली चौरा मन्दिर पर 18वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : काली चौरा मन्दिर पर 18वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : काली चौरा मन्दिर पर 18वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न

भण्डारा, जागरण एवं झांकी का हुआ आयोजन
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पक्का पोखरा स्थित काली चौरा मन्दिर पर विशाल भंडारा व जागरण व झांकी आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष रचना सिंह रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्रिगेडियर प्रेमजीत सिंह व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह रहे। आयोजक माली आचार्य जी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। बता दें कि मन्दिर में वर्ष 2005 में दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित कि गयी थीं। शुक्रवार को देर शाम 18वें वार्षिकोत्सव पर भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह ने कहा कि देश में शक्ति पूजा का विधान है।यह हमें धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक रुप से एकजुट करने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन से जहां धर्म की जय होती है वहीं सामाजिक रूप से लोग एक दूसरे से जुड़ाव भी महसूस करते हैं। अध्यक्ष ने आयोजकों को साधुवाद दें प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर बलदाऊ सेठ, सभासद अब्दुल्लाह राईन, भगौती प्रसाद गुप्ता, दिनेश मोदनवाल, महेश लालवानी, रवि सोनी, कमल नयन जायसवाल, सागर सोनी आदि मौजूद रहे। संचालन रमेश चन्द्र जायसवाल ने किया। अन्त में आयोजक रविन्द्र प्रसाद माली ने समस्तआगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read