JAUNPUR NEWS : 152 को मिला सेलेक्शन, 395 ने किया प्रतिभाग
JAUNPUR NEWS : 152 को मिला सेलेक्शन, 395 ने किया प्रतिभाग
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड परिसर में गुरुवार को विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 395 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 152 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बंसराज सिंह, बीडीओ अस्मिता सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजन कौशल विकास मिशन द्वारा विकास खण्ड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। आज के युवा को इस रोजगार मेला की अत्यधिक आवश्यकता है। जिला दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, जिला सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के सयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है जो कि 31 जनवरी 2024 तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा। सिरकोनी ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 8 कंपनियों ने साक्षात्कार करके 152 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन जौनपुर मनीष पॉल, मंडल अध्यक्ष सिरकोनी रमेश चंद्र जासवाल, मेला प्रभारी प्रभात पांडेय, अनूप पांडेय, कौशल विकास से अजीत आदि उपस्थित रहे।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/01/024-15-300x125.jpg)
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/12/ADD-DURGA-CITY-31122023.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/11/Librery.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/10/Vaibhav-Advertising-Hub%E2%AD%86-Districts-only-Ladies-Ajav-contact-for-voice-recording-and-all-types-of-publicity-Address-Kali-Kutti-Maihar-Devi-Marg-Olandganj-Jaunpur-Mo.-9151640745-9236196989.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/06/ADD-R-S-WORD-VARANASI.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/ADD-Vande-Kashi-Varanasi-Dravin-Dubey-9555942600-Nirbhay-Chaubey-9565506368.jpeg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/0000-1.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/12/ADD-HASH-INNOVATION.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-01.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-2.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)