HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अम्बेडकर पार्क में 125 पौधों का किया गया रोपण

JAUNPUR NEWS : अम्बेडकर पार्क में 125 पौधों का किया गया रोपण

JAUNPUR NEWS : अम्बेडकर पार्क में 125 पौधों का किया गया रोपण

बिरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कोहड़ा गांव में पत्रकार एकता संघ के नेतृत्व में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर पार्क में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा व विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम, वाराणसी मंडल मीडिया प्रभारी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। ग्राम प्रधान पुत्र अरविंद व सभी ग्रामवासियों के साथ पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही प्रधान पुत्र व ग्रामवासियों को अपने अपने घर एक पौधे लगायें। पेड़ पौधों से ही हमें छाया, ऑक्सीजन व फल मिलता है। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वृक्षों की मानव जीवन में अहम उपयोगिता होती है इसलिए वृक्षों का संरक्षण करना चाहिए। इस कार्यक्रम में 125 पौधे लगाए गए। पत्रकार एकता संघ के जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि वृक्ष लगाने से शुद्ध वातावरण और शुद्ध आक्सीजन मिलते हैं। आज सब लोग संकल्प लेते हैं कि हम सब अपने अपने घर एक वृक्ष अवश्य लगायेंगे और दूसरों को भी पौधा लगाने के लिये कहेंगे। पत्रकार एकता संघ द्वारा एक लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम प्रधान ने पत्रकार एकता संघ की काफी सराहना किये और समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार, जिला मीडिया प्रभारी तबरेज नियाजी, जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read