Homeजालौनबड़े बकायेदारों को जल संस्थान भेजेगा नोटिस

बड़े बकायेदारों को जल संस्थान भेजेगा नोटिस

बड़े बकायेदारों को जल संस्थान भेजेगा नोटिस

रंजीत सिंह
कालपी, जालौन। जल संस्थान का 25 हजार से अधिक बकाया हो तो सावधान हो जाए। विभाग लगभग 350 बकाएदारों की आरसी काटने जा रहा है जिसके लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। जल संस्थान कालपी के अवर अभियन्ता सभापति यादव के मुताबिक जलसंस्थान के नगर में लगभग 5800 उपभोक्ता है जिनपर विभाग का जलकर एवं जलमूल्य का 1 करोड से अधिक बकाया है। उनके मुताबिक अब बकाएदार उपभोक्ताओ की बसूली की जिम्मेदारी राजस्व विभाग को दी जा रही है इसमें 25 हजार से अधिक के बकाएदारो को रखा गया है। हालांकि इस प्रक्रिया से पहले विभाग सभी को नोटिस भेज रहा है।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक सबसे ज्यादा बकाया कागजीपुरा तथा उदनपुरा में है तो तीसरे नम्बर पर दमदमा और मिर्जामण्डी में है। अवर अभियन्ता ने बकाएदार उपभोक्ताओं को आगाह किया है कि वह विभाग का बकाया समय से कर दें, अन्यथा आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। विदित हो कि नगर के भवनों की अपेक्षा जल संयोजन बेहद कम है, क्योंकि पालिका परिषद के आँकडो के मुताबिक नगर में भवनों की संख्या 10 के पार है परंतु जल संस्थान का नगर की नई बस्तियों में कोई संसाधन नही है जिसके चलते संयोजन नही बढ पा रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read