HomeTrendingदूसरे चरण में मल्लिकार्जुन खड़गे व अखिलेश यादव से मिलेगा जायसवाल महासभा:...

दूसरे चरण में मल्लिकार्जुन खड़गे व अखिलेश यादव से मिलेगा जायसवाल महासभा: ध्रुव चन्द्र

  • दूसरे चरण में मल्लिकार्जुन खड़गे व अखिलेश यादव से मिलेगा जायसवाल महासभा: ध्रुव चन्द्र

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। दूसरे चरण में इंडिया महागठबंधन के वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश तथा सपा व कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों से महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सहित कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी दिल्ली एवं लखनऊ जाकर मिलेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के संदर्भ के संम्बध में चर्चा करेंगे। मिलने का कार्यक्रम तय सीमा 17 नवम्वर से 17 दिसम्बर तक है। सर्वप्रथम लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय एवं लखनऊ स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय मे जाकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने का कार्यक्रम भी तैयार किया गया है। शीघ्र ही महासभा का एक छोटा सा प्रतिनिधिमंडल सपा एवं कांग्रेस के कार्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलकर मुलाकात के संबंध में वार्ता की जायेगी। उक्त बातें अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने कही। साथ ही स्मरण कराते हुए कहा कि महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद झारीवाल जयपुर राजस्थान के सुझाव पर महासभा ने यूपी के 2027 के विधानसभा चुनाव में महासभा ने वैश्य समाज के प्रत्याशियों को समर्थन देने की रणनीति बनाई है। स्मरण रहे कि 403 विधानसभा सीट मे 90 सीटें वैश्य बाहुल्य है। यूपी में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में वैश्य बाहुल्य सीटों पर वैश्य प्रत्याशी ही देने के लिए वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराने का प्रयास करेगा। पूर्वांचल के वैश्य बाहुल्य 62 सीटों पर पिछड़े वैश्य बड़ी संख्या में निवास करते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व बुंदेलखंड की बाकी वैश्य बाहुल्य 28 सीटों पर वैश्य की संख्या निर्णायक भूमिका में निवास करते हैं। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल के वैश्य बाहुल्य 62 सीटों एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड बाकी 28 सीटों पर वैश्य समाज के लोगों की चुनाव लड़ने की पूरी संभावनाओं की सूचना मिल रही है। महासभा समर्थन देने के लिए तैयार है। द्वितीय चरण में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से व्यक्तिगत रूप से महासभा अपने विचारों और सुझावों को साझा करते हुए विचार—विमर्श करके खासकर पिछड़े वैश्य समाज के हित में राजनैतिक हिस्सेदारी/भागीदारी मिलने के लिए एतिहासिक ठोस निर्णय लिया जायेगा।

 

 

 

 

Must Read