सिडनी। कोरोना वायरस के चलते विश्व के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन है। लॉकडाउन से आम जन जीवन भी प्रभावित हुआ है, लेकिन इस महामारी से बचने का एकमात्र तरीका घर में ही रहना है। बावजूद इसके कुछ लोग अभी भी मामले की गंभीरता नहीं समझ रहे हैं और अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब प्रशासन कार्रवाई भी कर रहा है।
मामला ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से जुड़ा है। यहां पर एक शख्स को लॉकडाउन तोड़ने के बाद मंगलवार को एक महीने की सजा सुनाई गई है। वह प्रतिबंध के बावजूद अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंच गया था।
जानकारी के अनुसार पर्थ के 35 वर्षीय जोनाथन डेविड को लॉकडाउन उल्लंघन करने पर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक महीने की सजा सुनाई है। ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जेल होने का यह पहला मामला है।
ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने एक बयान में कहा कि जोनाथन डेविड को एक महीने पहले पर्थ के एक होटल में अनिवार्य क्वारंटीन का उल्लघंन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि सबसे पहले तो उसने खाने लेने पर कानून का मजाक बनाया, लेकिन कुछ घंटो बाद वह अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने के लिए क्वारंटीन का उल्लंघन किया।
जोनाथन ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को काफी मिस कर रहा था। इस वजह से उसने लॉकडाउन के उल्लंघन का मन बनाया। फिलहाल जोनाथन को एक महीने के लिए जेल भेज दिया गया है।
निर्देशक Varadraj Swami की फिल्म में दिखा 1990 के दौर की फिल्मों का रोमांस
Romanticc Tukde Movie Review: निर्देशक वरदराज स्वामी (Varadraj Swami) हिंदी सिनेमा के...
Nirvana Token Crypto एक क्रांतिकारी लक्जरी जीवन पारिस्थितिकी तंत्र का देता है परिचय
एक रोमांचक रहस्योद्घाटन में, निर्वाण टोकन क्रिप्टो एक क्रांतिकारी लक्जरी जीवन पारिस्थितिकी तंत्र...