विश्व नदी दिवस पर हुआ अन्तर्राष्ट्रीय वेबीनार, सभी ने कहा— हमारी नदियां ही हमारी संस्कृति
विश्व नदी दिवस पर हुआ अन्तर्राष्ट्रीय वेबीनार, सभी ने कहा— हमारी नदियां ही हमारी संस्कृति
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। लोक दायित्व के तत्वावधान में विश्व नदी दिवस पर अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का विषय हमारी नदियां हमारी संस्कृति था कार्यक्रम में देश के अन्य प्रांतों सहित नेपाल और भूटान से भी नदियों तथा पर्यवरण पर कार्य करने वालों ने हिस्सा लिया। विषय प्रवर्तन करते हुए मूल सरयू बचाओ अभियान के संयोजक पवन सिंह ने कहा कि नदियो को बचाने के लिए हमें अपने परंपरागत ज्ञान और आधुनिक विज्ञान दोनों को लेकर चलना होगा। यह समस्या आज की नहीं है, वैदिक काल के ऋषियों से लेकर आज तक के ऋषियों की चिंता का विषय हैं मुख्य वक्ता राजर्षि गांगेय हंस ने वैदिक काल से वर्तमान तक नदियों की समस्या तथा समाधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वैदिक काल में नदियों के प्रवाह को रोकने वाला असुर कहा गया है।
भारतीय संस्कृति नदियों की संस्कृति रही है। वैदिक सभ्यता नदियों के किनारे ही पुष्पित पल्लवित हुई है। डॉ दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने अपने संबोधन में कहा की जल ही जीवन है। आजमगढ़ की नदियों पर लोक दायित्व के नेतृत्व में चल रहा शोध कार्य आने वाले समय में छोटी नदियों के लिए वरदान साबित होगा। विशेषज्ञ अतिथि भूगर्भशास्त्री डॉ प्रफुल्ल सिंह ने कहा कि आज भूजल स्तर नीचे गिर रहा है जिसका प्रमुख कारण भूजल भरण में आ रही कमी है। पर्याप्त मात्रा में जल भरण नही हो पाने से भूजल केंद्र बिखर जा रहे हैं। मूल सरयू बचाओ अभियान के माध्यम से फिर से लोक जुड़ाव के सिलसिले को आगे बढ़ाना है।
अतिथि विक्रम यादव संयोजक कमला बचाओ अभियान नेपाल राष्ट्र ने नेपाल की नदी कमला के अनुभव को साझा किया। बताया की नदिया और संस्कृति भारत और नेपाल की एक ही है। स्वागत कथन डॉ संजय सिंह लोक दायित्व के प्रदेश अध्यक्ष ने किया। साथ ही उन्होंने लोक दायित्व द्वारा नदियों और पर्यावरण पर किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि नदियों को सूखने से बचाने के लिए समाज को आगे आना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ दुर्गा प्रसाद अस्थाना, पूर्व प्राचार्य माल टारी ने किया। संचालन डॉ घनश्याम दूबे असिस्टेंट प्रोफेसर डीसीएसके मऊ ने किया।
तकनीकी सहयोग डॉ शशांक पांडेय एवं दिवाकर मौर्य ने किया। धन्यवाद और आभार ज्ञापन डा अखिलेश तिवारी प्राचार्य केशव माधव बैजनाथ पीजी कॉलेज मऊ ने किया। इस अवसर पर डॉ विजय, डा संतन गाजीपुर, डा प्रदीप राय मलतारी, मनोज सिंह अधिवक्ता, राजदेव चौहान, रुद्रप्रताप सिंह, उर्वशी क्षेत्रीय, डा रजत गौतम हिमांचल प्रदेश, कृष्ण कुमार मधुकर, कंचन यादव, स्वप्निल, ठाकुर कुश, सर्वजीत, शिव प्रताप, बृजेश, विजय, संतोष, प्रमोद मिश्रा, महर्षि पांडेय, डा. विद्यानाथ झा, अविष्कार, अरुण सिंह, अखिलेश कोहली, अमलेश आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।