इण्डो-नेपाल काउण्टर पार्ट समन्वय बैठक सम्पन्न
इण्डो-नेपाल काउण्टर पार्ट समन्वय बैठक सम्पन्न
एम अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। कमान्डेंट 62 वाहिनी रविंद्र राजेशस्वरी के निर्देशा अनुसार 62वीं सशस्त्र सीमा बल के अंतर्गत डी समवाय गुज्जरगुरी उप निरीक्षक सामान्य ठाकरा राम चौधरी और APF चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सामान्य नारायन शाक्या के मध्य संयुक्त गस्त और समन्वय बैठक का आयोजन स्तम्भ संख्या 628/01 पर हुई। इस दौरान सशस्त्र सीमा बल एवं नेपाल APF दोनों पक्षों के बीच निम्न लिखित बिन्दुओं पर चर्चा एवं सहमति बनी जो इस इस प्रकार है। सीमा स्तंभ की सुरक्षा, सीमा स्तंभों का रख रखाव, ख़राब स्तंभों का मरम्मत सीमा चौकी स्तरी संयुक्त गश्त, सीमा पर होने वाले अवैध गतिविधयों पर नियंत्रण, नेपाली नागरिकों का सरल एवं सुरक्षित प्रचालन, अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण, जंगली जीव जंतुओं की सुरक्षा एवं अवैध तस्करी पर नियंत्रण, नकली मुद्रा पर रोक, अवैध हथियारों की तस्करी पर नियंत्रण, मानव तस्करी, संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखना, सम्बंधित सुचना का आदान प्रदान, सीमा पर असामाजिक तत्वों पर पूर्णतः निगरानी हेतु चर्चा की गयी। इस दौरान डी समवाय प्रभारी उपनिरीक्षक/सामान्य ठाकरा राम चौधरी, मुख्य आरक्षी राजीव चन्द्र, आरक्षी सामान्य चौधरी भरत, Apf महेशपुर के उपनिरीक्षक नारायन शाक्या, मुख्य आरक्षी राजेश चौधरी, राम बहादुर, आरक्षी समान्य सागर बुधा उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।