पूजा-पाठ एवं तंत्र-मंत्र के नाम पर कूटरचना करके लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरफ्तार

  • पूजा-पाठ एवं तंत्र-मंत्र के नाम पर कूटरचना करके लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द राय के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने संजय रस्तोगी पुत्र दर्शन लाल ददुवा बाजार सोनार गली थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा। थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गई कि दैनिक समाचार पत्र के साथ आये एक पर्चा पढ़कर अपने समस्याओं के समाधान के लिए उक्त नम्बर पर सम्पर्क किया जिस पर सम्बन्धित व्यक्तियों द्वारा अपने कार्यालय पर बुलाया गया। वहां मौजूद दो व्यक्तियों द्वारा पूजा-पाठ एवं विशेष अनुष्ठान कराने की बात कहकर उससे विभिन्न प्रकार की सामग्री मंगवाई गई। 42 दिन तक पूजा पाठ उनके उसी कार्यालय पर किया गया तथा विपक्षीयों द्वारा 27 मार्च से 30 मार्च 2026 तक प्रार्थी के घर पर पूजा-पाठ किया गया तथा पूजा के नाम पर प्रार्थी के घर व दुकान का लगभग 750 ग्राम सोने के जेवरात, 750 ग्राम चांदी एवं अन्य धातुएं लेकर एक स्टील के डिब्बे में रखकर पूजा स्थल पर रख दी गईं।
पूजा के दौरान कथित रूप से कलश में काला सांप दिखाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार को भयभीत किया गया तथा देवता के नाराज होने की बात कहकर सभी को कमरे में भेज दिया। इसके उपरान्त विशेष पूजा के नाम पर प्रार्थी से 2 लाख रुपये की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा रुपये देने के बाद अन्य पूजा प्रयाग में करने की बात कहकर सभी चले गये। साथ ही पूजा स्थल के आस पास न जाने की हीदायत दी गयी। काफी दिनों तक वापस न आने एवं फोन रिसीव न करने पर प्रार्थी को संदेह हुआ। जब परिवार सहित कमरे का ताला खोल कर पूजा स्थल देखने पर वहां रखे सभी जेवरात एवं अन्य सामान गायब मिले। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतलवी नगर में धारा 318(4) बी0एन0एस0 बनाम शिव शक्ति ज्योतिष एवं आध्यात्मिक अनुसंधान संचालक पण्डित रामस्वरूप शर्मा व 4 अन्य सदस्यों के नाम पता अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान घटना में संलिप्त 5 अभियुक्तों- नमशेर पुत्र पीरू, हसरत अली पुत्र बसारत अली, इमरान पुत्र लईक अहमद, इन्साद पुत्र नसीरा, तोहिद पुत्र नौशाद को लखनऊ गोण्डा रोड़ एचसीपीएम कालेज के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रुपये 1,99,500 नगद, भारी मात्रा में पीली एवं सफेद धातु के आभूषण, 5 कूटरचित निर्वाचन पहचान पत्र, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल, मोबाइल पार्ट्स व चार्जर तथा कूटरचित रजिस्ट्रेशन नम्बर लगी आई-10 कार बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
अभियुक्तों ने बताया कि इन लोगों का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए पूजापाठ व विशेष अनुष्ठान के नाम पर धोखाधड़ी करते है। पहले विभिन्न जनपदों एवं स्थानों पर घूम-घूमकर कुछ दिन रुकते थे तथा पम्पलेट बांटकर तंत्र-मंत्र एवं पूजा-पाठ द्वारा समस्याओं के समाधान का प्रचार-प्रसार करते थे। पम्पलेट में अंकित मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने वाले लोगों को विश्वास में लेकर उनके घर जाते थे तथा परिवार की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष पूजा-पाठ व अनुष्ठान कराने की बात कहते थे। अभियुक्तगण पूजा के दौरान घर में मौजूद सोने-चांदी के जेवरात एवं रुपये-पैसे को एक घड़े/कलश में रखवाते थे। इसी दौरान मुख्य पुजारी बने अभियुक्त शफीक पुत्र अनवार अहमद अपने पास पहले से छुपाकर रखा गया सांप निकालकर दिखाता था जिससे परिवार के लोग भयभीत होकर पूजा स्थल से हट जाते थे। मौके का फायदा उठाकर अभियुक्तगण बड़ी सफाई से घड़े में रखे जेवरात एवं नकदी निकाल लेते थे तथा परिवार को यह कहकर विश्वास में लेते थे कि घड़े को 21 दिनों तक नहीं खोलना है और बाद में आकर पूजा सम्पन्न कराई जाएगी। इसके बाद सभी आरोपी जेवरात एवं नकदी लेकर फरार हो जाते थे।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि फरवरी एवं मार्च माह में जनपद गोण्डा में शिव शक्ति ज्योतिष एवं आध्यात्मिक अनुसंधान के नाम से पर्चे बांटे गये थे। इसी दौरान ददुवा बाजार सोनार गली, जानकीनगर कालोनी कुंवर टाकीज के पीछे, आजादनगर कालोनी मनकापुर जनपद गोण्डा तथा जनपद बहराइच के दरगाह शरीफ क्षेत्र गुलाम अलीपुर में कई व्यक्तियों को तंत्र-मंत्र एवं भय दिखाकर पूजा-पाठ के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया तथा उनके जेवरात एवं रुपये-पैसे हड़प लिये गये थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA