Tuesday, May 12, 2026
HomeTrendingनगर पालिका सभासद उपचुनाव में साजिद की ऐतिहासिक जीत से गूंजा नगर

नगर पालिका सभासद उपचुनाव में साजिद की ऐतिहासिक जीत से गूंजा नगर

-

  • नगर पालिका सभासद उपचुनाव में साजिद की ऐतिहासिक जीत से गूंजा नगर

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
कर्नलगंज, गोण्डा। नगर पालिका परिषद कर्नलगंज के वार्ड संख्या 16 सकरौरा एवं वार्ड संख्या 25 भैरवनाथपुरम में हुए सभासद पद के उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को तहसील परिसर स्थित लेखपाल कक्ष में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। सुबह से ही मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। हर राउंड के साथ समर्थकों की धड़कनें तेज होती रहीं और परिणाम घोषित होते ही पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा फूल-मालाओं से स्वागत कर जीत का उत्सव मनाया।
सबसे अधिक चर्चा वार्ड संख्या 25 भैरवनाथपुरम की रही जहां युवा प्रत्याशी साजिद सिद्दीकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहत को 438 मतों के भारी अंतर से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। साजिद की इस जीत को नगर की राजनीति में एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है। वहीं वार्ड संख्या 16 सकरौरा से परवेज आलम ने कांटे की टक्कर में अपने प्रतिद्वंद्वी साबिर सलमानी को 52 मतों से हराकर जीत अपने नाम की। बताया जाता है कि दोनों वार्डों में पूर्व सभासदों के आकस्मिक निधन के बाद यह उपचुनाव कराया गया था। चुनाव में पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद “अच्छन”, जमील अहमद राइनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रियता और लगातार जनसंपर्क का असर परिणामों में साफ दिखाई दिया। दोनों प्रत्याशियों की जीत के बाद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे नगर में बधाइयों का दौर चलता रहा।
पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद, पूर्व सभासद हेतराम मौर्य, सभासद शिवा भट्ट, सचिन गुप्ता, इरफान, तालिब, आवेश राइनी, आरिफ सहित तमाम जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दीं। विजयी प्रत्याशियों साजिद सिद्दीकी एवं परवेज आलम ने सभी वरिष्ठों व जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस विश्वास पर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करके किया गया सम्मानित

मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करके किया गया सम्मानिततेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। भागवत प्रसाद मेमोरियल कैंपस (सीबीएसई बोर्ड) में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया...

स्वाभिमान पर्व का हुआ आयोजन, बामदेवेश्वर मन्दिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

स्वाभिमान पर्व का हुआ आयोजन, बामदेवेश्वर मन्दिर में उमड़ा आस्था का सैलाबतेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। अटूट आस्था के 1000 वर्ष" के संकल्प के साथ...

राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव विजय महोत्सव का हुआ आयोजन

राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव विजय महोत्सव का हुआ आयोजनतेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव विजय महोत्सव कार्यक्रम महाराजा...

इंसानियत की मिसाल बनी फखरपुर की घटना

इंसानियत की मिसाल बनी फखरपुर की घटनातेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। लखनऊ हाईवे पर फखरपुर के करीब दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular