वन्दना की ऐतिहासिक हैट्रिक से जीती भारतीय महिला हॉकी टीम
टोक्यो (पीएमए)। स्ट्राइकर वंदना कटारिया की ऐतिहासिक हैट्रिक के दम पर भारत ने ‘करो या मरो’ के मुकाबले में निचली रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीका टीम को 4-3 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। वंदना ने चौथे, 17वें और 49वें मिनट में गोल किया। वह ओलंपिक के इतिहास में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई। नेहा गोयल ने 32वें मिनट में एक गोल दागा। दक्षिण अफ्रीका के लिये टेरिन ग्लस्बी (15वां), कप्तान एरिन हंटर (30वां) और मेरिजेन मराइस (39वां मिनट) ने गोल दागे।
भारत ने ग्रुप चरण में पहले 3 मैच हारने के बाद आखिरी 2 मैचों में जीत दर्ज की। इससे भारत अब पूल ए में चौथे स्थान पर है लेकिन आयरलैंड के पास उसे नीचे धकेलने को मौका है। भारतीय खेमे को अब दुआ करनी होगी कि ब्रिटेन ग्रुप ए के आखिरी पूल मैच में आयरलैंड को हरा दे या ड्रॉ खेले। हर पूल से शीर्ष 4 टीमें नॉकआउट चरण खेलेंगी। भारत को स्पर्धा में बने रहने के लिये हर हालत में यह मैच जीतना था।
भारतीय कप्तान रानी ने मैच के बाद कहा,‘आज का मैच बहुत कठिन था। दक्षिण अफ्रीका ने कड़ी चुनौती दी। उन्होंने अपने मौके भुनाये। हम डिफेंस में बेहतर प्रदर्शन कर सकत थे।’ भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, ‘हमने काफी गोल दे दिये। हम इससे ज्यादा गोल कर सकते थे। हमें यह मैच हर हालत में जीतना था और हम जीते।’ उन्होंने कहा,‘इन हालात में खेलना आसान नहीं है। पिच पर 35 डिग्री से अधिक तापमान था और उमस भी।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत