पूरी दुनिया में भारत ही सबसे समृद्ध: अनुराग

पूरी दुनिया में भारत ही सबसे समृद्ध: अनुराग

मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में पत्रकारिता विभाग द्वारा आयोजित आयोजित विशेष सेमीनार मोदी@20 सेमीनार में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत ही सबसे समृद्ध सभ्यता और संस्कृति आधारित लोकतांत्रिक देश है। भारतीय संस्कृति की विशिष्टताएं वेदों और पुराणों में दर्ज हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। वह हर क्षण बस देश के लिए ही सोचते रहते हैं। श्री शर्मा ने भगत सिंह की जयंती पर उन्हें भी नमन किया। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद हिंदुस्तान बहुत अलग देश था। जिन लोगों ने बस मोदी जी का ही कार्यकाल देखा उन्हें सब कुछ आसान लगता है।

सांसद अनुराग शर्मा ने नरेंद्र मोदी की विविध विशिष्टताओं का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के रग-रग में हिंदुस्तान बसता है। उन्होंने कहा कि यह देश बहुत से विपरीत हालातों से रू‌बरू हुआ है। अब हिंदुस्तान सकारात्मक रूप से बदल रहा है। पहले तमाम चुनौतियां थीं। उनका निराकरण पीएम मोदी ने किया। उन्होंने पीएम की तारीफ में अनेक बातें कहीं। उन्होंने शिक्षा, खेल समेत विविध क्षेत्रों में विकास के लिए पीएम की योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम जॉब सीकर्स ही न रह जाएं बल्कि जाब क्रिएटर्स बनें। सांसद श्री अनुराग शर्मा ने पीवी सिन्धु का जिक्र करते हुए कहा कि “मोदी निर्विवादित यूथ आइकॉन क्यों हैं” मैं भारतीय बैडमिंटन की गौरव और विश्व विजेता-पीवी सिंधु ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के माध्यम से “मोदी मैजिक” की व्याख्या की है।

सिंधु ने लिखा है कि कैसे प्रधानमंत्री ने ‘कैसे होगा से होगा कैसे नहीं की’ की सोच को बदला है। मोदी जी ने कभी किसी समस्या को एक समस्या के रूप में नहीं देखा, बल्कि देश में छिपी क्षमता को सर्वश्रेष्ठ परिणामों के लिए अनुकूलित करने के अवसर के रूप में देखा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो.मुकेश पाण्डेय ने कहा कि यह कार्यक्रम स्नातक प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित विद्यार्थियों को प्रेरणा देने के लिए आयोजित किया गया। कुलपति प्रो पाण्डेय ने सांसद अनुराग शर्मा की खूबियों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में अब भारत को नई पहचान मिल रही है। सीपीए का कोषाध्यक्ष चुने जाने पर सांसद अनुराग शर्मा को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया वे सभी दूरगामी सोच वाले पीएम नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान दें। कुलपति प्रो पाण्डेय ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर है।

आने वाले दिनों में देश और मजबूत होगा। आज देश हर क्षेत्र में मजबूती से कदम बढ़ रहा है। अपने लक्ष्य पर नजर रखकर चौकन्ने रहें। हौसला बनाए रखें। सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें। कार्यक्रम के संयोजक डा.कौशल त्रिपाठी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश किया। सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन अनुपम व्यास ने किया। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक वसी मोहम्मद ने कहा कि जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तबसे देश ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। वैश्विक मंच पर भारत की साख बढ़ी है। हम दुनिया से आंख मिलाकर बात करते हैं। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों को पीएम नरेंद्र मोदी के सकारात्मक गुणों की जानकारी देना है।

उन्होंने विद्यार्थियों से सद् विचार और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। साहसी निर्णय लेने में भी आगे रहें। सफलता को भी बनाए रखें। उन्होंने मोदी का नया फुल फार्म मास्टर आफ डेमोक्रेटिक इंडिया रेखांकित किया। इस कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने भी विचार रखे। सेमिनार के दौरान विश्वविद्यालय परिवार व छात्र-छात्राओं द्वारा सांसद अनुराग शर्मा को प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी का चित्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।छात्र ऋतिक पटेल ने कुलपति और सांसद की तारीफ में एक रचना सुनाई। सांसद अनुराग शर्मा ने बुंदेलखंड विश्विद्यालय की मासिक पत्रिका संचारिका‌ का विमोचन भी किया। डा. सौरभ श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो.पुनीत बिसारिया‌, प्रो.मुन्ना तिवारी, प्रो.एमएस खान, डा. सौरभ श्रीवास्तव, डा. लवकुश द्विवेदी, डा. राजेश पाण्डेय, डा. सुनीता, डा. श्वेता पाण्डेय, जय सिंह, डा. कौशल त्रिपाठी, राघवेंद्र दीक्षित, उमेश शुक्ल, अभिषेक कुमार, डा. अजय गुप्ता, डा. ब्रजेश सिंह परिहार, डा. संतोष पाण्डेय, डा. मो. नईम समेत अनेक शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent