अलग अलग स्थानों पर हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
अलग अलग स्थानों पर हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जनपद भर में आजादी के स्वर्णिम 75 वर्ष पूरे होने के गौरवशाली पलों को सभी स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अनेकों स्थानों पर झंडारोहण करके राष्ट्र गौरव तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। मुंशीगंज स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान केंद्र में अधिशासी निदेशक प्रो अरविन्द राजवंशी के नेतृत्व में अमृत महोत्सव मनाया गया।
इस मौके पर प्रो नीरज कुमारी, प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला सहित अन्य लोग भी शामिल रहे। राही ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र बहादुर यादव (राजू) ने तिरंगा फहराया। दरियापुर में (सीएससी) जन सेवा केंद्र प्रभारी बृजेश सिंह ने तिरंगे को सलामी देते हुए अमर शहीदों को याद किया। बेलाभेला में प्रधान विनय यादव ने तिरंगे के सलामी देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। किसान विद्या मंदिर औघड़नाथ गंज में नन्हे मुन्हे बच्चों ने मनमोहक प्रभात फेरी निकाली। प्रबंधक और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बाबूलाल यादव ने झंडारोहण किया करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर ज़िला पंचायत सदस्य देशराज यादव, उदयराज यादव भी मौजूद रहे।
मधुपुरी में प्रधान प्रेमलली पांडे और पूर्व प्रधान रमाशंकर पांडे, मोंहगवां में प्रधान शैलेन्द्र यादव ने तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया। जहांनपुर कोड़र में प्रधान देवकली ने पंचायत भवन में तिरंगा फहराया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि शैलेश यादव भी उपस्थित थे। उधर ऊंचाहार के बेहरामऊ के टाही में बैंक आफ बडौ़दा जन सेवा केंद्र पर प्रभु महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अंशुल यादव ने तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को याद किया। मुख्य रूप से रेनू विश्वकर्मा, रेखा यादव, शांति यादव, रेनू यादव सहित दर्जनों अन्य महिलाएं उपस्थित रही।