HomeVaranasiविश्व सेवा साधना दिवस के रूप में मनाया गया अवतरण दिवस

विश्व सेवा साधना दिवस के रूप में मनाया गया अवतरण दिवस

विश्व सेवा साधना दिवस के रूप में मनाया गया अवतरण दिवस

अतुल राय
हरहुआ, वाराणसी। हरहुआ क्षेत्र के अनौरा गांव स्थित संत आसाराम बापू के 87वाँ अवतरण दिवस के पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों के साथ अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। आसाराम बापू के साधक भक्तों द्वारा दिन के 12 बजे 87 घी के दिए जलाए गए। इस इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।

आश्रम में मौजूद दीदी डॉ0 राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बापू जी का जन्म दिवस हम भक्त गण ‘विश्व सेवा साधना दिवस’ के रूप में मनाते हैं। बापूजी ने अपने जीवन के 50 वर्ष समाज के कल्याण के लिए लगा दिए।

जिसमें बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए बाल संस्कार केंद्र,महिलाओं के लिए महिला उत्थान मंडल,युवाओं के लिए युवा सेवा संघ शुरू किए युवा पीढ़ियों को वैलेंटाइन डे न मना कर उन्हें चाहिए कि वे माता-पिता का पूजन करे। उन्होंने इसी तरह के अनेक कार्य कराए। अवतरण दिवस पर भक्तों की भीड़ उमड़कर दर्शन किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read