आंखों की परेशानी को देखते हुये अच्छी दवा की व्यवस्था करायें: जिला जज
किशोरों से नियमित योगा करायें एवं कौशल विकास योजना में रोजगारपरक शिक्षा दी जाय:
डीएम
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया तथा बंद किशोरों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिला जज ने जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील सिंह तथा सम्प्रेक्षण गृह के सहायक अधीक्षक सर्वेश श्रीवास्तव को निर्देश दिये के बाल किशोरो का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराये तथा बच्चों की आंखों की परेशानी को देखते हुए अच्छे आई डाप्स की व्यवस्था कराये तथा किशोरों को शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार गुणवत्ता परक समय पर नाश्ता एवं खाना दिया जाय।
जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि सम्पेक्षण गृह की सफाई व्यवस्था अच्छी रखी जाये और किशोरों से नियमित योगा कराये तथा खेलने के साथ कौशल विकास योजना के तहत रोजगार परक शिक्षा भी प्रदान की जाये ताकि किशोर सम्प्रेक्षण गृह से निकलने के बाद अपना रोजगार स्थापित कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके। उन्होंने किशोरों से कहा कि जिन की आंखों में परेशानी है। वह नियमित आखों की सफाई करें और एक-दूसरे से हाथ न मिलाये तथा खाना खाने से पहले हाथ अच्छी तरह पानी से साफ कर लें। इस अवसर सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सुधाकर दूबे, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











