पत्नी वियोग में युवक फांसी पर झूला, हुई मौत
रूपा गोयल
बांदा। पत्नी के मायके चले जाने से परेशान युवक ने कमरे के अंदर छत के छल्ले पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो फंदा काटकर शव को नीचे उतार लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के बेलदान गांव निवासी शमशेर (28) पुत्र मोहन वर्मा घर में अकेला था।
इसी बीच मौका पाकर उसने छत के छल्ले पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो दरवाजे बंद थे। किसी तरह परिजन दरवाजा खोलकर कमरे के अंदर पहुंचे। देखा तो शमशेर का शव फंदे पर लटक रहा था। आनन-फानन फंदा काटकर शव को नीचे उतार लिया। मृतक के ताऊ विचित्र का कहना था कि उसकी पत्नी अंजनी अपने मायके गोखरही चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर शमशेर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












