युवक ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

युवक ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

पीड़िता की मां ने थाने में दी तहरीर
रूपा गोयल
बांदा। एक युवक ने पड़ोस की एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह देखकर लड़की की मां ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
मामला तिन्दवारी थाना क्षेत्र के कस्बे का है। तिन्दवारी कस्बे में रहने वाली महिला ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व पुष्पेंद्र गिरी उर्फ करिया पुत्र मदन गिरी निवासी हनुमान तिन्दवारी ने मेरी 20 वर्षीय बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया।

इस दौरान उसने मेरी बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। इस वीडियो के माध्यम से मेरी बेटी को ब्लैकमेल करता रहा जिसकी जानकारी बेटी ने मुझे दी। मैंने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इतना ही नहीं, उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कई बार गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया है।

पीड़िता की मां ने बताया कि युवक ने सोशल मीडिया में वीडियो इस उद्देश से वायरल किया है, ताकि मैं अपनी बेटी की कहीं शादी न कर सकूं। बेटी के घर से बाहर जाने पर वह अक्सर बेटी के साथ छेड़खानी करता है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी नगर गवेद्र गौतम ने बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर बेटी के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस में अभियोग पंजीकृत करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला