राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की अहम भूमिका

राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की अहम भूमिका

गायत्री परिवार का जिलास्तरीय नारी सशक्तिकरण शिविर आयोजित

राघवेन्द्र पाण्डेय
मुसाफ़िरखाना, अमेठी। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में गायत्री शक्तिपीठ मुसाफिरखाना के संयोजन में जिलास्तरीय महिला सशक्तिकरण शिविर का आयोजन हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर मुसाफिरखाना के हाल में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत नूतन सिंह व सरोज सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन से हुई। सरोज सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए परिवार की विस्तृत व्याख्या के साथ परम पूज्य गुरुदेव के परिवार निर्माण के अभियान को सफल बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने महिलाओं को गायत्री मंत्र की दीक्षा लेने और अखण्ड ज्योति व युग निर्माण योजना के पाठक बनने का आह्वान किया। उन्होंने समाजिक विसंगतियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। गर्भ से ही बच्चों में संस्कार के बीज डालने का गायत्री परिवार का अभियान आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी विषय पर विद्योत्मा तिवारी ने विस्तार से चर्चा की।
जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने महिलाओं से घर-घर गायत्री परिवार को पहुँचाने की योजना पर चर्चा की। स्नेहलता श्रीवास्तव ने गुरु वंदना व प्रज्ञा गीत के माध्यम से युग निर्माण अभियान से जुड़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष नकुल टण्डन, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश अग्रहरि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को नूतन सिंह, डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य उमाकान्त त्रिपाठी, युवा समन्वयक डॉ० दीपक सिंह, निशा पांडेय, वंदना सोनी, निशा त्रिपाठी, चिंतामणि, कोमल मिश्रा आदि सहित सैकड़ों महिलाओं व गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent