भिवंडी तक मेट्रो पहुंचने की उम्मीदों को लगा पंख

  • भिवंडी तक मेट्रो पहुंचने की उम्मीदों को लगा पंख

  • ट्रायल की खबर से शहरवासियों में हर्षोल्लास

तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी ठाणे से भिवंडी तक मेट्रो रेल परियोजना को लेकर शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित उम्मीदें अब साकार होती दिखाई दे रही हैं। 3 नवंबर को मेट्रो का परीक्षण किए जाने की खबर से भिवंडीवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ठाणे, काल्हेर और धामणकर नाका तक मेट्रो सेवा पहुंचने की संभावना को शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। मेट्रो सेवा शुरू होने से ठाणे और भिवंडी के बीच आवागमन अधिक सुगम होने, सड़क यातायात के दबाव में कमी आने तथा नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है विशेष रूप से काल्हेर, पूर्णा, अंजूरफाटा और धामणकर नाका क्षेत्र के नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। हालांकि परीक्षण के बाद सुरक्षा निरीक्षण और आवश्यक प्रमाण पत्र मिलने पर ही यात्रियों के लिए नियमित मेट्रो सेवा शुरू हो सकेगी।