प्रधानमंत्री के काफिले को रोकने पर हिन्दूवादी संगठनों ने जताया विरोध
सोनू सिंह
आगरा। राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने शमशाबाद रोड राजपुर चुंगी पर पंजाब की कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका। देश के प्रधानमंत्री का काफिला रोके जाने से आहत राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के पदाधिकारियों ने संस्था के अध्यक्ष गोविंद पाराशर के नेतृत्व में पूतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी को उत्तर प्रदेश में न घुसने देने का एलान किया।
राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री का अपमान नहीं किया है। देश की सवा सौ करोड़ जनता का अपमान किया है। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री रमन कुशवाहा, पार्षद मनोज शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय जी, प्रदेश संगठन मंत्री ओम पाराशर, प्रदेश अध्यक्ष सेवक लोहिया, जिलाध्यक्ष नितिन जी, सुरेश जी, नरेंद्र जी, अमन, गोविंद, दीपक, आशीष पाठक सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।