हिन्दुस्तान की पहचान है हिन्दी: अमरनाथ
रघुवीर महाविद्यालय में बाल कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रघुवीर महाविद्यालय थलोई, भिखारीपुर कला में हिंदी दिवस पर बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी ने सभी बाल कवियों को बाल कवि सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में बाल कवियों ने अपनी कविताओं से लोगों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। देशप्रेम, श्रृंगार एवं हास्य जैसे रसों से ओतप्रोत कविताओं का श्रेष्ठतम प्रदर्शन बाल कवियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि अमरनाथ सिंह मोही जी ने कहा कि हिंदी दिवस पर इस तरह के कार्यक्रमों से समाज के जन जन में हिंदी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। आज पूरे हिंदुस्तान की पहचान हिंदी है। बाल कवियों में पूनम, लक्ष्मी, प्रियंका, यासमीन, श्रीजल, काजल, साक्षी, रागिनी, रोहित, श्रद्धा, शिवानी, आदि ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि रमाराम पांडेय निराला ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की छात्राएं रागिनी, दीक्षा ने किया। इस अवसर पर डॉ. नागेंद्र यादव, डॉ. संजू शुक्ला, डॉ. सोहनलाल, प्रीति वर्मा, रजनी, रवि कुमार आदि प्राध्यापकों के साथ सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













