हाईस्कूल की छात्र ने लगाई फांसी

हाईस्कूल की छात्र ने लगाई फांसी

बलिया (पीएमए)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती कस्बे में हाई स्कूल के एक छात्र ने परीक्षा में कम अंक आने से निराशा के चलते कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बैरिया के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बुधवार को बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के रेवती कस्बे में मंगलवार देर रात छात्र अंश (17) ने घर में पंखे के हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नही दी और रात्रि में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
राजेश तिवारी ने बताया कि परिजन के मुताबिक छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कल घोषित 10 वीं कक्षा के परिणाम में कम अंक आने से निराश था। उन्होंने बताया कि इस घटना से क्षुब्ध कुछ अन्य छात्रों ने बुधवार को रेवती कस्बे में तकरीबन दो घंटे तक मुख्य मार्ग पर रास्ता जाम किया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

भतीजे ने भरा चाची के मांग में सिंदूर, पढ़िए पूरी खबर

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।