अनियंत्रित बस ने इंडिगो कर्मचारियों को कुचला, एक की मौत

अनियंत्रित बस ने इंडिगो कर्मचारियों को कुचला, एक की मौत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

पटना (पीएमए)। राजधानी पटना में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार बस ने इंडिगो के दो कर्मचारियों को रौंद डाला। यह घटना वेटनरी कॉलेज के पास हुयी है। इस हादसे में इंडिगो के एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है। जबकि, हादसे में एक महिला कर्मचारी जख्मी हो गयी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाईस्कूल की छात्र ने लगाई फांसी

बताया जा रहा है कि इंडिगो कर्मचारी प्रिंस अपनी सहयोगी लावणी के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान वेटनरी कॉलेज के पास बस ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रिंस की मौत हो गयी है। जबकि, लावणी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथी की मौत से एयरपोर्ट में उनके साथ काम कर रहे सभी कर्मचारी सकते में हैं। हादसे के कारण इंडिगो का एक समारोह भी रद्द कर दिया गया है। इंडिगो के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पटना एयरपोर्ट पर यह समारोह होने वाला था।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।