भतीजे ने भरा चाची के मांग में सिंदूर, पढ़िए पूरी खबर

भतीजे ने भरा चाची के मांग में सिंदूर, पढ़िए पूरी खबर

शिवहर (पीएमए)। बिहार के शिवहर जिले में एक हैरतअंगेज विवाह हुआ जिसकी चर्चा हर किसी की जुबान पर है हो भी क्यों नहीं, क्योंकि यहां पर एक बच्चे की मां एवं रिश्ते में लगने वाली सगी चाची के साथ भतीजे का विवाह कराया गया है। यह अजब-गजब वाक्या शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के कुंडल गांव से सामने आया है चाचा रामविनय सहनी मजदूरी करने राज्य से बाहर गए हुए हैं, इस बीच चाचा की अनुपस्थिति में चाची की नजदीकी में भतीजा आ गया।

19 साल की युवती से सात बच्चों के पिता ने की लव मैरिज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुंडल गांव निवासी रामविनय सहनी की शादी शीला देवी के साथ करीब 7 वर्ष पहले हुई थी शादी के बाद महिला शीला देवी ने एक बेटे को जन्म दिया। जो वर्तमान में दो वर्ष का है वहीं रामविनय घर का भरण पोषण करने के लिए मजदूरी करने किसी अन्य राज्य में गए हुए हैं रामविनय कुंडल गांव स्थित अपने घर में वर्ष में एक या दो बार ही आते थे. इस बीच उनकी पत्नी शीला देवी की आंखें उनके भतीजे बबलू से लड़ गईं जब चाची और भतीजे का प्रेम प्रसंग बढ़ा तो ये दोनों कई-कई दिनों तक गांव से बाहर भी जाने लगे कई बार तो ये दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा दिनों तक भी गायब होने लगे जिसकी चर्चा धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई वहीं गांव वालों को भी चाची और भतीजे की यह हरकत रास नहीं आई।

राज्यसभा में पेगासस मुद्दे पर हंगामा, टीएमसी के 6 सांसद एक दिन के लिए निलम्बित

गांव वालों ने घर पहुंचते ही करा दी शादी
जब ग्रामीणों ने अचानक चाची और भतीजे को सोमवार की रात में कहीं बाहर से गांव लौटते देखा तो ग्रामीणों ने इन्हें घर से बाहर निकाल दिया साथ ही गांव वालों ने इस मसले पर पंचायत बैठाई जहां विवाहित महिला शीला ने अपने भतीजे बबलू के साथ प्रेम प्रसंग होने की जानकारी दी। साथ ही चाची ने भतीजे बबलू से शादी करने की बात कही भतीजे बबलू ने भी अपनी रजामंदी दे दी दोनों की रजामंदी मिलने के बाद ग्रामीणों ने चाची भतीजे का विवाह कर दिया भरी पंचायत में ग्रामीणों ने रात की अंधेरे में टॉर्च की रोशनी के बीच प्रेमिका शीला देवी की मांग में भतीजे बबलू ने सिंदूर भर दिया साथ ही चाची से शीला भतीजे बबलू की पत्नी बन गई वहीं गांव के कई लोगों के बीच ये भी चर्चाएं चल रही हैं कि दोनों की शादी जबरन कराई गई वहीं इस घटना ने स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह से अंजान है इस मामले की जानकारी महिला के पति को भी नहीं दी गई है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।