अरे ये क्या बृजेश सिंह ने वापस लिया पर्चा, आखिर क्यों, आइए जानते है
यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव ने प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है। एमएलसी चुनाव के लिए नाम वापसी वाले दिन यानी आज वाराणसी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। हालांकि उनकी पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में डटी हैं।



