सेवा पखवारा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के गौर गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर के मनाया जा रहे सेवा सप्ताह पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य परिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिविर में सभी लाभार्थियों को रविवार के दिन भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गयीं। मरीजों को ओपीडी में देखने के साथ उनकी बीमारियों की जांच करके उनको आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। इस दौरान मरीजो का शूगर टेस्ट, बीपी चेक आदि टेस्ट भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक के रूप में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रेम नारायण पटेल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा देवेंद्र सेठ सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरगण एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










