तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बसगीत गांव स्थित शिव मंदिर में सोमवार को भव्य श्रृंगार एवं महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से शिव मंदिर में दर्शन-पूजन कर पुण्य अर्जित किया। भव्य श्रृंगार और दिव्य आरती के बीच गूंजते भजन-कीर्तन और जयकारों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना किया।
इस पावन अवसर पर भक्तों ने भगवान शिव के चरणों में नमन कर सुख-समृद्धि की कामना किया। इस भंडारे के आयोजन करता राम प्रसाद यादव प्रधान व समाजसेवी ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और भी बड़े स्तर पर आयोजन की बात कही।
इस अवसर पर डब्बू सिंह, कमलाकांत यादव, मुन्ना यादव, अशोक यादव, संजय यादव, शशिकांत यादव, धर्मराज यादव, उमाकांत सिंह, गोविंद सिंह, बेचू सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।