बाइक की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत

बाइक की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत

योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में लालंगज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाइक की टक्कर से अधेड की दुर्घटना मे मोैत हो गयी। मौत की जानकारी परिजनो को हुई तो कोहराम मच गया। लालगंज केातवाली के पूरे वीरबल निवासी ईश्वरदीन यादव 67 मंगलवार को गांव के बडे लाल प्रजापति 42 के साथ दर्शन करने बाइक से बाबा घुइसरनाथ के लिए निकला। बाइक बडे लाल चला रहा था। रास्ते मे लालगंज सांगीपुर मार्ग पर महिमापुर के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने बडे लाल की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ईश्वरदीन व बड़े लाल गंभीर रूप से चुटहिल हो गये। आननफानन में दोनों घायलांे को इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेण्टर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने ईश्वरदीन को मृत घोषित कर दिया। मृतक ईश्वरदीन हाल ही मे एक विद्यालय से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में सेवानिवृत्त हुआ था। मौत की जानकारी ईश्वरदीन के घर पहुंची तो रोते बिलखते परिजन ट्रामा सेण्टर पहुंचे। मृतक की पुत्री गुड़िया पिता का शव देख दहाड मारकर रोने लगी। हादसे मे दर्शनार्थी के मौत की जानकारी मिलने पर लालगंज पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। लालगंज पुलिस ने बताया कि दुर्घटना को लेकर तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला