गोवत्स गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मना
अजय जायसवाल
गोरखपुर। गोवत्स सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार को गोवत्स गौशाला तारामंडल रोड सहारा स्टेट के सामने बड़े ही उत्साह के साथ गोपाष्टमी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण पहली बार गौव-चारण हेतु गौशाला में पधारे थे। उसी दिन से प्रभु श्री कृष्ण को गोप- ग्वाल कहलाए, इसी भाव से आज का उत्सव गोपाष्टमी मनाया जाता है।
यह कार्यक्रम गोवत्स गौशाला सहारा स्टेट के सामने मनाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 350 लोगों ने गोपाष्टमी के उत्सव में सम्मिलित होकर इस की शोभा को चार चांद लगा दिया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम गौ पूजन किया गया। उसके बाद गौ माता की आरती उतारकर उनकी परिक्रमा की गई। तत्पश्चात सभी लोग मिलकर सुंदर संकीर्तन किया। गोवत्स गौशाला के सभी पदाधिकारियों को श्री विजय जालान एवं राम अवतार जालान ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी पधारे गौ भक्तों के लिए सुंदर प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में विजय जालान, सुमित रुंगटा, कमल शोरेवाल, विनोद अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, मुकुंद, पुनीत, अभय सिंह, सौरभ मारोदिया (प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया विभाग उत्तर प्रदेश भाजपा) कनक हरि अग्रवाल, विनय जैन, विश्वरूप जालान, चैतन्य जालान, डॉ आशीष श्रीवास्तव, प्रभारूं गटा, निधि अग्रवाल, सरोज खेतान, अमित सिंघानिया, अंजली अग्रवाल, निधि अग्रवाल सहित शहर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













