तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच घायल
चंचल लोधी
एटा। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की आदेश के बावजूद भी टैक्टर ट्राली में सवारियां ढोने और तेज गति से चलाने की घटनाओं में कमी नहीं हो रही है, जिसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटना देखने को मिल रही हैं।
मामला थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 जीटी रोड का है जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने केंद्रीय विद्यालय के सामने आगे जा रहे सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी जिसके चलते उसमें सवार तीन छात्र छात्राओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल ही एंबुलेंस की मदद से स्थानीय पुलिस द्वारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जहां उन सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ऑटो सवारी लेकर मलावन से एटा आ रहा था तभी रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर केंद्रीय विद्यालय के सामने पीछे से ट्रैक्टर ने तेज गति से ट्रैक्टर को चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो में सवार 5 लोग घायल हो गये जिनमें 3 छात्र-छात्राएं भी थे।
जानकारी के मुताबिक धीरज पुत्र उदय जो कि घूरबा मझोला, झारखंड का रहने वाला है, वही चितरंजन उर्फ चित्रगोली पुत्र महेंद्र जो कि औरंगाबाद, बिहार का रहने वाला है। यह लोग मलावन स्थित जवाहर तापीय विद्युत परियोजना स्थल पर कार्य करते हैं। वहीं दूसरी ओर सूरज पुत्र सुरेश, अंशिका पुत्री राजेश तथा राजापुत्र कप्तान जे सभी छात्र-छात्राएं मलावन के रहने वाले हैं जो कि एटा पढ़ने जा रहे थे घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल ही स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













