HomeTrendingवाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 38 लाख का सोना

वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 38 लाख का सोना

वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 38 लाख का सोना

जितेन्द्र सिंह चौधरी/विनय सिंह
बाबतपुर, वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शारजहां से वाराणसी एयर इंडिया का विमान आईएक्स 183 से पहुंचे यात्रियों का कष्टम टीम के अधिकारियों द्वारा जांच की गई। रूटीन जाँच के दौरान एक यात्री की संदिग्ध हरकत देख कर जाँच अधिकारियों को उस पर शक हुआ जब उससे कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसके पास से 633 ग्राम सोना बरामद किया गया है जिसकी कीमत इस समय बाजार मे लगभग 38 लाख के करीब आँकी गई। पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने मलाशय मे दो सोने का कैप्सूल छिपाया है| अधिकारियों द्वारा जब उसे खिलाया पिलाया गया तब उसके मलाशय से दो सोने का कैप्सूल बरामद हुआ| अधिकारियों द्वारा सोना जब्त कर लिया गया| 50 लाख से कम मूल्य का सोना होने के कारण उससे पूछताछ और कागजी कार्यवाही कर और चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया| संदीप नमक युवक यात्री जो चौबेपुर का निवासी है। वह जुलाई महीने मे शारजहाँ टूरिस्ट वीजा पर नौकरी करने गया। वहां पर नौकरी ना मिलने पैसा और वीजा समाप्त हो जाने पर वह अपने घर वापस आने को तैयार हुआ तब उसकी मुलाक़ात सोना तस्करो से हुई तस्करों द्वारा उसे अपना सामान ले जाने और उसके टिकट का पैसा देने पर संदीप राजी हो गया| वाराणसी एयरपोर्ट पर पिछले 5 माह मे करीब नौ बार सोना पकड़ा गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read