वन स्टॉप सेन्टर पर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव
अंकित सक्सेना
बदायूं। शासन के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती की अध्यक्षता में वन स्टाप सेन्टर महिला चिकित्सालय में मनाया गया। महिला कल्याण विभाग बदायूं द्वारा 08 बच्चियों के जन्म पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं की माताओं को हिमालया बेबी किट व महिला कल्याण विभाग के योजनाओं का कलेंडर देकर सम्मानित किया गया।
स्वाती भारती जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा माताओं को बताया कि समाज में बालक और बालिकाओं में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें तथा कन्या सुमंगला योजना की जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के फार्म भरने हेतु प्रेरित किया गया। तदोपरान्त श्रेया मिश्रा जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया गया जिसमें वन स्टाप सेन्टर से सम्बन्धित सभी व्यवस्थायें सुव्यवस्थित पायी गयी। वन स्टाप सेन्टर में संवासित पीड़िताओं से वार्ता की गयी। पीड़िताओं द्वारा बताया गया कि सेन्टर पर हम सभी की देख—रेख अच्छी से की जाती है।
इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, महिला कल्याण अधिकारी ऋचा गुप्ता, जिला समन्वय छवि वैश्य व रुचि पटेल वन स्टाप चौकी प्रभारी सपना जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह, क्वालिटी मैनेजर अरविन्द कुमार तथा वन स्टाप चौकी की समस्त महिला आरक्षी तथा महिला चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













